क्या कहता है आपका ब्लड ग्रुप? ब्लड ग्रुप से जानिये बीमारीयों के संकेत Blood group types in hindi

Blood group types in Hindi ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं

Blood group types in Hindi
Blood group types in Hindi

Blood group types in Hindi: Blood यानि कि रक्त, हमारे शरीर के लगभग हर हिस्से में पाया जाता है। चाहे शरीर के अलग अलग हिस्सों में oxygen transport करना हो या जरूरी nutrients पहुंचना, ब्लड human development में अहम भूमिका निभाता है।

लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) की सतह पर मौजूद एंटीबॉडी और विरासत में मिले एंटीजेनिक पदार्थों की उपस्थिति और अनुपस्थिति के आधार पर रक्त का वर्गीकरण किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं what is blood group types in hindi और कौन सा ब्लड ग्रुप सबसे अच्छा है।

चोट लगने या किसी खतरनाक एक्सीडेंट की स्थिति में body से काफ़ी सारा खून बह जाता है। अत्यधिक blood flow की वजह से मृत्यु का खतरा भी रहता है। आपको पता होगा ऐसी situation में डॉक्टर खून चढ़ाने की सुझाव देते हैं और ये जरूरी भी है।

लेकिन खून चढ़ाने से पहले यह जरूरी है कि ब्लड ग्रुप same हो या फिर ग्रुप के हिसाब से कम्पेटिबल हो । उदाहरण के लिए: यदि किसी एक्सीडेंट हुए व्यक्ति को emergency blood की जरूरत है और इसका ब्लड ग्रुप O positive है तो उसके लिए वही blood group के खून यानि O पॉजिटिव या O नेगेटिव का इंतजाम करना पड़ता है।

कभी कभी तो same group का ब्लड मिलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि कुछ ब्लड ग्रुप rare होते हैं और कम ही लोगों के शरीर में होता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आपको पता हो कि blood group types in hindi क्या हैं जो आगे इस आर्टिकल में बताया गया है।

नोट – इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें| इसमें रक्त समूह से संबंधित जरुरी जानकारियाँ दी गयी हैं जो आपके लिए बहुत लाभदायक होंगी | 

Blood group types in hindi ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं

ब्लड ग्रुप या रक्त समूह मुख्य रूप चार प्रकार के होते हैं A, B, AB, और O जो की हमें अपने माता पिता से जन्म से ही मिलते हैं। प्रत्येक रक्त समूह Rhd Positive and Rhd negative होता है अर्थात् A रक्त या तो A पॉजिटिव (A+) होगा या फिर A नेगेटिव (A-) होगा।

इस प्रकार कुल मिलाकर 8 रक्त समूह होते हैं और एक इंसान में केवल एक ही प्रकार का रक्त समूह होता है। ब्लड ग्रुप का प्रकार Types of blood group in hindi) निम्नलिखित में से एक हो सकता है:

  1. A Rhd Positive (A+)
  2. A Rhd Negative (A-)
  3. B Rhd Positive (B+)
  4. B Rhd Negative (B-)
  5. AB Rhd Positive (AB+)
  6. AB Rhd Negative (AB-)
  7. O Rhd Positive (O+)
  8. O Rhd Negative (O-)

तो चलिए विस्तार से जानते हैं इन 8 प्रकार के ब्लड ग्रुप के बारे में और इनकी क्या खासियत है।

इसे भी पढ़ें – क्या लड़कों को भी पीरियड्स होते हैं ? मेल पीरियड्स की पुरी जानकारी सरल हिंदी में – Male periods in hindi

Types of blood groups in the human body Hindi

Blood group types in Hindi

A पॉजिटिव (A+) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप A positive है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) पर A एंटीजन एवं प्लाज़्मा में B एंटीबॉडी की उपस्थिति पाई जाती है | ऐसे में A पॉजिटिव समूह वाला व्यक्ति A+ और AB+ रक्त समूह वाले व्यक्ति को आसानी से अपना रक्त दे सकता है।

इसके अलावा यह रक्त समूह A+, A-, O+, O- वाले रक्त समूह से आसानी से रक्त ले सकता है। लगभग 30% दाताओं का रक्त A Positive होता है, जिससे यह O positive के बाद दूसरा सबसे common रक्त प्रकार बन जाता है.

A नेगेटिव (A-) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप A Negative है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) पर A एंटीजन एवं प्लाज़्मा में B एंटीबॉडी की उपस्थिति पाई जाती है | ऐसे में A नेगेटिव समूह वाला व्यक्ति A+ व A- तथा AB+ व AB- रक्त समूह वाले व्यक्ति को आसानी से अपना रक्त दे सकता है। A नेगेटिव वाला व्यक्ति A-, O- वाले व्यक्ति से रक्त ले सकता है।

B पॉजिटिव (B+) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप B Positive है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) पर B एंटीजन एवं प्लाज़्मा में A एंटीबॉडी की उपस्थिति पाई जाती है | ऐसे में B पॉजिटिव समूह वाला व्यक्ति B+ तथा AB+ रक्त समूह वाले व्यक्ति को को ही अपना रक्त दे सकता है। B पॉजिटिव वाला व्यक्ति B+, B-, O+, O- वाले व्यक्ति से रक्त ले सकता है।

B नेगेटिव (B-) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप B Negative है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) पर B एंटीजन एवं प्लाज़्मा में A एंटीबॉडी की उपस्थिति पाई जाती है | ऐसे में B नेगेटिव समूह वाला व्यक्ति B- तथा O- रक्त समूह वाले व्यक्ति से ही अपना रक्त ले सकता है। B नेगेटिव वाला व्यक्ति B+, B-, AB+, AB- वाले व्यक्ति को रक्तदान कर सकता है।

AB पॉजिटिव (AB+) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप AB Positive है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) पर A तथा B दोनों एंटीजन पाए जाते हैं एवं प्लाज़्मा में कोई भी एंटीबॉडी की उपस्थिति नहीं पाई जाती है |

AB+ एक “Rare” ब्लड ग्रुप है जो एक universal recipient भी है अर्थात AB पॉजिटिव वाला व्यक्ति किसी भी व्यक्ति से रक्त ले सकता है। लेकिन यह सिर्फ AB+ वाले व्यक्ति को ही रक्त दान कर सकता है।

AB नेगेटिव (AB-) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप AB Negative है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) पर A तथा B दोनों एंटीजन पाए जाते हैं एवं प्लाज़्मा में कोई भी एंटीबॉडी की उपस्थिति नहीं पाई जाती है |

AB+ भी एक “Rare” ब्लड ग्रुप है, AB नेगेटिव वाला व्यक्ति किसी भी नेगेटिव ग्रुप वाले व्यक्ति जैसे A-, B-, AB-, O- से रक्त ले सकता है। लेकिन यह सिर्फ AB+ तथा AB- वाले व्यक्ति को ही रक्त दान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें – जू मारने का शैम्पू , दवा, तेल और उपाय in hindi

O पॉजिटिव (O+) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप O Positive है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) में कोई भी एंटीजन नहीं पाए जाते हैं एवं प्लाज़्मा में दोनों एंटीबॉडी A, B की उपस्थिति होती है |

O पॉजिटिव रक्त समूह के व्यक्ति केवल O+,O- समूह वाले व्यक्ति से ही रक्त ले सकते है, तथा सभी पॉजिटिव ग्रुप O+,A+, B+, AB+ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को रक्तदान कर सकते है |

O नेगेटिव (O-) blood type

यदि आपका ब्लड ग्रुप O Negative है तो आपकी रक्त कोशिकाओं (Blood Cells) में कोई भी एंटीजन नहीं पाए जाते हैं एवं प्लाज़्मा में दोनों एंटीबॉडी A, B की उपस्थिति होती है |

O नेगेटिव रक्त समूह के व्यक्ति केवल O- समूह वाले व्यक्ति से ही रक्त ले सकते है, तथा सभी blood group A+, A-, B+, B-, AB+, AB-, O+, O- ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को रक्तदान कर सकते है | यानी कि O नेगेटिव एक यूनिवर्सल डोनर (Universal Donor) है।

Blood group chart in hindi | Blood donor acceptor chart in hindi

अभी तक आप जान चुके हैं कि blood group types in hindi क्या है और कौन सा ब्लड ग्रुप किसे रक्त दान कर सकता है और किससे ले सकता है | इसे और आसानी से समझने के लिए ब्लड ग्रुप चार्ट को देखते हैं |

Blood Type को दान कर सकते हैं से ले सकते हैं
A+ A+, AB+ A,+A-,O+,O-
O+ O+ A+ B+AB+ O+O-
B+ B+ AB+ B+ B-0+0-
AB+ AB+ Everyone (सभी से)
A- A+ A- AB+AB- A-O-
O- Everyone (सभी को) O-
B- B+ B- AB+ AB- B-O-
AB- AB+ AB- AB-A-B-O-

भारत में ब्लड ग्रुप की स्थिति (Blood group stats in India)

NCBI द्वारा किए गए अध्ययन से पता चलता है कि O समूह के दाताओं की संख्या सबसे अधिक है जो कि 37.12% है। इसके बाद B में 32.26%, A में 22.88% और AB में सबसे कम 7.74% है।

इस प्रकार लिखा जा सकता है: O>B>A>AB>

अगर बात करें कुल रक्त समूहों की अर्थात सभी 8 प्रकार के रक्त समूहों की संख्या, तो वह इस प्रकार है (घटते क्रम में):
O+ (32.53%)
B+ (32.09%)
A+ (21.8%)
AB+ (7.7%)
O- (2.03%)
B- (2.01%)
A- (1.36%)
AB- (0.48%)

निष्कर्ष

ये था आज का ज्ञानवर्धक आर्टिकल जिसमे हमने बात की ब्लड ग्रुप क्या होता है और ब्लड ग्रुप कितने प्रकार का होता है (blood group types in hindi). Blood Or Blood group हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यहाँ तक की रक्त की अनुपस्थिति में जीवन अर्थहीन हो जाता है |

इसलिए जरुरी है आपको रक्त समूह से सम्बंधित सभी जानकारियां पता हो | इमरजेंसी सिचुएशन में आपको पता होना चाहिए कि कौन सा रक्त समूह आपके लिए सबसे उपयुक्त है | इसलिए इस आर्टिकल का बारम्बार अध्ययन करें | उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा |

Leave a Comment