सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है ? ये हैं 10 Best फूड सोर्सेस high calories food list in hindi

सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है : चाहे वजन बढ़ाना हो या कम करना हो, या मोटापे को कंट्रोल में करना, एक्सपर्ट्स हमेशा उचित मात्रा में कैलोरी लेने को बोलते हैं। यदि आपको वजन कम करना है तो कम कैलोरी वाला भोजन लेने की सलाह दी जाती है और यदि वजन बढ़ाना है तो अधिक से अधिक कैलोरी वाला भोजन लेने की सलाह दी जाती है।

सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है

लेकिन इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि सबसे अधिक कैलोरी किस खाद्य पदार्थ में होती है (Sabase Adhik Calories Kisme Hota Hai) और क्या खाएं जिससे अधिक कैलोरी मिले। एक रिपोर्ट के अनुसार औसतन एक आदमी को प्रतिदिन लगभग 2500Kcal कैलोरी की जरूरत होती है और महिलाओं को 2000Kcal की जरूरत होती है।

तो ऐसे में आप अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी कैलोरी कैलकुलेट कर सकते हैं और आपको क्या खाना है इसका पता लगा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस भोजन में है सबसे अधिक कैलोरी और Best Calories Food Source in Hindi, तो चलिए शुरू करते हैं।

कैलोरी क्या होती है और इसकी गणना कैसे की जाती है ?

कैलोरी ऊर्जा की एक इकाई है जो भोजन जैसे दाल, चावल, रोटी, मीट, मांस और पेय पदार्थों जैसे पानी, दूध से मिलती है। यह शरीर को चलने, सांस लेने, सोचने और अन्य शारीरिक कार्यों को करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है।

एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए, यह व्यक्ति की उम्र, लिंग, ऊंचाई, वजन, शारीरिक गतिविधि के स्तर और स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करता है।

नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ (एनसीएच) के अनुसार, एक सामान्य वयस्क को निम्नलिखित मात्रा में कैलोरी की आवश्यकता होती है:

महिलाओं के लिए: 2,000 से 2,400 कैलोरी प्रति दिन
पुरुषों के लिए: 2,500 से 3,000 कैलोरी प्रति दिन

इसे भी पढ़ें – 7 सबसे असरदार पतंजलि प्रोटीन पाउडर, दवा, कैप्सूल ( 100% Effective )

क्या है कैलोरी का महत्व ? सबसे अधिक कैलोरी किस खाद्य पदार्थ में होती है

वजन घटाने के लिए, आपको अपनी दैनिक कैलोरी सेवन को कम करने की आवश्यकता होती है। यदि आप प्रति सप्ताह 1 से 2 पाउंड वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी दैनिक कैलोरी सेवन को 500 से 1,000 कैलोरी कम करने की आवश्यकता होगी।

वजन बढ़ाने के लिए, आपको अपनी दैनिक कैलोरी सेवन को बढ़ाने की आवश्यकता होती है। यदि आप प्रति सप्ताह 0.5 से 1 पाउंड वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपनी दैनिक कैलोरी सेवन को 250 से 500 कैलोरी बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आपको sabse jyada calories kisme hoti hai जानना है तो आर्टिकल पढ़ते रहें।

कैलोरी की आवश्यकता की गणना करने के लिए कई ऑनलाइन कैलकुलेटर उपलब्ध हैं जो आपकी हाइट, वजन, उम्र, और लिंग के आधार पर गणना करते हैं कि आपको कितनी कैलोरी की आवश्यकता है। आप अपने डॉक्टर या एक पंजीकृत आहार विशेषज्ञ से भी बात कर सकते हैं कि आपको कितनी कैलोरी की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें – 1 हफ्ते में 10 किलो वजन कैसे बढ़ाएं, दुबले-पतले शरीर का वजन कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय

सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है – Sabae jyada calories kisme hoti hai

FSSAI, जो कि भारत में खाद्य सुरक्षा और मानकीकरण के लिए जिम्मेदार है, FSSAI द्वारा जारी किए गए एक खाद्य पदार्थ डेटाबेस के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों में प्रति 100 ग्राम कैलोरी की मात्रा इस प्रकार है:

  • घी (897 कैलोरी)
  • नारियल तेल (884 कैलोरी)
  • पाम तेल (882 कैलोरी)
  • मक्खन (729 कैलोरी)
  • बादाम (655 कैलोरी)
  • सूखे नारियल (662 कैलोरी)
  • काजू (596 कैलोरी)
  • ताजा नारियल (444 कैलोरी)
  • सोयाबीन (432 कैलोरी)

तो अब तो आप जान गए होंगे किस भोजन में है सबसे अधिक कैलोरी होती है या किसमें सबसे अधिक कैलोरी होती है। सबसे ज्यादा कैलोरी शुद्ध घी में होती है जो शहरों की प्लेट से तो लगभग गायब हो चूका है लेकिन आज भी गांवों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हालाँकि आप शुद्ध घी ऑनलाइन आर्डर कर के मंगवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – 10 बेहतरीन टिप्स बाबा रामदेव वेट लॉस डाइट चार्ट इन हिंदी 

किस भोजन में है सबसे अधिक कैलोरी ? Sabse adhik calories kisme hoti hai

घी और नारियल तेल के अलावा घर में इस्तेमाल होने वाले तेल, जैसे कि सरसो तेल, नारियल तेल और जितने भी तेलीय खाद्य पदार्थ होते है उन सभी में सबसे ज्यादा कैलोरी पाया जाता है। एक उबला हुआ मीडियम आलू में 100 कैलोरी होता है।

लेकिन उसी आलू को अगर सरसो के तेल में या पाम ऑयल में फ्राई कर लेते है तो उसका कैलोरी काफी बढ़ जाएगा और लगभग 300–400 कैलोरी जाएगा। यदि आप रोजाना घी, रोटी, और तेल में बनी सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपको अधिक मात्रा में कैलोरी मिलती है क्योंकि ये अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ हैं।

यदि आप अपना वजन, मोटापा, या फैट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह या शाम को घी के साथ खाना खाने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा आप नाश्ते में सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, इत्यादि का सेवन करेंगे तो भी आपको अच्छी मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है। यदि आप अधिक फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो ये डाइट जरूर अपनाएं।

सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है (Best Calories Food Source in Hindi)

किसी भोजन में कितनी कैलोरी होती है, यह उस भोजन में मौजूद पोषक तत्वों, जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और वसा की मात्रा पर निर्भर करती है। आम तौर पर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और वसा के 1 ग्राम में क्रमशः 4, 4, और 9 कैलोरी होती हैं।

हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ बताने जा रहे हैं जो आपके घर में आसानी से उपलब्ध होते हैं। यदि आप अधिक कैलोरी की मात्रा लेना चाहते हैं या अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, निम्नलिखित भोजन को अपने डाइट में शामिल करें।

सबसे अधिक कैलोरी किस खाद्य पदार्थ में होती है (Sabse jyada calories kisme hoti hai), इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

तेल और वसा – 100 ग्राम घी में 900 कैलोरी होती है, जो किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में अधिक है। इसके अलावा, नारियल का तेल, मूंगफली का तेल, और जैतून का तेल भी बहुत अधिक कैलोरी वाले होते हैं।

मीठे खाद्य पदार्थ – चीनी, शहद, और केक, बिस्कुट, और अन्य मीठे व्यंजनों में बहुत अधिक कैलोरी होती है।

प्रोटीन के स्रोत – मीट, मछली, अंडे, और डेयरी उत्पादों में भी अधिक कैलोरी होती है।

सब्जी – कुछ सब्जियों में भी अधिक कैलोरी होती है, जैसे कि आलू, शकरकंद, और अरवी।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस आर्टिकल में आपने जाना सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है (Sabase Adhik Calories Kisme Hota Hai) और किस भोजन में है सबसे अधिक कैलोरी। इस आर्टिकल में पढ़कर आप एक बात तो जरूर समझ गए होंगे कि कैलोरी की मात्रा सबसे अधिक घर में बने हुए भोजन में ही होती है या फिर दूध से बनी हुए प्रोडक्ट जैसे घी और मक्खन में होता है।

इसलिए स्वस्थ जीवन और हाई कैलोरी के लिए घर का बना हुआ खाना जरूर खाएं। इसके अलावा आपके बजट में हो तो रोजाना सुबह दूध के साथ ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, इत्यादि का सेवन करें। उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा, आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़कर स्वास्थ्य अपडेट ले सकते हैं।

Leave a Comment