सबसे Best sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी पुरी व सही जानकारी सरल भाषा में

SBI हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी: कहते हैं बीमारी बताकर नहीं आती है। यदि बीमारी बड़ी हो या लंबे समय तक चले तो आपकी सारी सेविंग्स (savings) और जमा पूंजी इसी में लग जाती है।

बीमारी से तो कोई नहीं बच सकता है लेकिन उसके इलाज में होने वाले लंबे खर्चे को बचाया जा सकता है हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) के द्वारा।

जी हां, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health insurance policy) लेकर आप किसी भी बड़ी से बड़ी और लंबी बीमारी को कवर कर सकते है।

चूंकि sbi भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय बैंक है जो सबसे बेस्ट हेल्थ पॉलिसीज देता है इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी (SBI health insurance plans in hindi).

इसके तहत आने वाले खर्च का भुगतान पॉलिसी कंपनियां करती हैं जिसमे इलाज, दवाइयों का खर्च, इलाज के समय और बाद का खर्च (Pre and post treatment health insurance), इत्यादि शामिल है।

लेकिन किसी भी पॉलिसी को खरीदने से पहले आपको अलग अलग प्लांस की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

एसबीआई के बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में आता है  sbi health insurance plan in hindi, इत्यादि। तो चलिए शुरू करते हैं।

क्या है sbi हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

अनियमित दिनचर्या, तनावपूर्ण जीवन शैली, और अधिक काम की वजह से हुई कई गंभीर बीमारियों और उनसे होने वाले खर्च को कवर करता है हेल्थ इंश्योरेंस।

कभी – कभी बीमारी इतनी गंभीर होती है कि आपको हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ता है या ऑपरेशन, सर्जरी करनी पड़े, उस खर्चे को कवर करता है हेल्थ इंश्योरेंस

यानी कि बीमारी कोई भी हो या कितनी भी बड़ी हो अगर आपके पास sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी (sbi health insurance plans in hindi) है तो आपको बीमारी से होने वाले खर्चे की कोई चिंता नहीं करनी है।

SBI General Insurance Company Limited एसबीआई और इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (IAG) का एक ज्वाइंट वेंचर (joint venture) है।

एसबीआई के पास कुल पूंजी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है, 25% आईएजी का है, और शेष अन्य कंपनियां हैं। आपको बता दें कि एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस का मार्केट शेयर 2019-20 में करीब 763 करोड़ था।

SBI General Insurance विवरण :

नेटवर्क अस्पताल: 6000+
इन्कर्ड क्‍लेम रेशियो : 52%
पॉलिसी में प्रकार: 9
निपटाए गए दावे: 110 अरब रुपए
नवीनीकरण: जीवन भर
एसबीआई नेटवर्क की शाखाएँ: 24000+
दावा समर्थन: 97.84%
सॉल्वेंसी रेश्यो: 2.21

इसे भी पढ़ें :- 5 सबसे बेस्ट शुगर की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि – diabetes Medicine in hindi

sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी (sbi health insurance plans in hindi)

हेल्थ इंश्योरेंस
sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी

एसबीआई 9 तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी प्लान्स प्रदान करता है जिसमे ₹50,000 से 1 करोड़ तक का बीमा कवर होता है। आपको हर उम्र और जरूरत के हिसाब से बीमा पॉलिसी मिलती है। आपकी सहूलियत के लिए हम आपको सभी 9 SBI हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी की डिटेल दे रहे हैं।

1. एसबीआई आरोग्य प्रीमियर पॉलिसी (sbi arogya plus premier policy in hindi)

2. एसबीआई आरोग्य प्लस पॉलिसी (sbi arogya plus policy in hindi)

3. एसबीआई आरोग्य टॉप अप पॉलिसी (sbi arogya plus top up policy in hindi)

4. एसबीआई हॉस्पिटल डेली कैश इंश्योरेंस पॉलिसी (sbi hospital daily cash insurance policy in hindi)

5. एसबीआई क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी (sbi critical illness insurance policy in hindi)

6. आरोग्य संजीवनी पॉलिसी (arogya sanjeevani policy in hindi)

7. एसबीआई ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (sbi group health insurance policy in hindi)

8. एसबीआई लोन इंश्योरेंस पॉलिसी (sbi loan insurance policy in hindi)

9. एसबीआई रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (sbi retail health insurance policy in hindi)

1. एसबीआई आरोग्य प्रीमियर पॉलिसी – sbi Arogya plus premier policy in hindi

एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (SBI health insurance plan in hindi) में सबसे पहले स्थान पर आता है आरोग्य प्रीमियर पॉलिसी जिसके तहत आप पूरे परिवार की सेफ्टी सुनिश्चित कर सकते हैं।

पति, पत्नी, माता, पिता के अलावा यह पॉलिसी बच्चे, आश्रित बच्चे (23 वर्ष तक), सास ससुर, पर भी लागू होती है। यानि कि पूरे परिवार में कोई भी व्यक्ति बीमार हो तो आप एक सिंगल पॉलिसी से उसका खर्चा इस प्लान से उठा सकते हैं।

एसबीआई आरोग्य प्रीमियर पॉलिसी के फायदे:

  • 10,000,00 से 30,000,00 (10 लाख से 30 लाख) तक के व्यापक खर्चे को कवर करता है।
  • इंश्योर्ड फैमिली या बीमित व्यक्ति के (60 और 90 दिन) का प्री और पोस्ट होपिटलाइजेशन का खर्चा यह पॉलिसी कवर करती है। यानी कि बीमारी या भर्ती होने से 60 दिन पहले और 90 दिन बाद का खर्च कवर होता है।
  • इस बीमा पॉलिसी को 1, 2 या 3 वर्ष की अवधि के लिए लिया जा सकता है।
  • Insured policy के भुगतान के लिए 3 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु सीमा मान्य है।
  • एसबीआई स्वास्थ्य बीमा दावा 1,00,000 रुपये तक की एम्बुलेंस लागत को कवर करता है जिसमें एयर एम्बुलेंस भी शामिल है।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत कर में छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ें :- गुड हेल्थ कैप्सूल के 5 बडे फायदे, नुकसान और उपयोग करने का सही तरीका

2. एसबीआई आरोग्य प्लस पॉलिसी – sbi arogya plus policy in hindi

एसबीआई आरोग्य प्लस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एक लागत बचत योजना है जो बड़े अस्पतालों में भर्ती शुल्क और चिकित्सा खर्च को कवर करती है।

Sbi अरोग्य प्लस प्लान आपातकालीन स्थिति में आपके और आपके परिवार के खर्चों को भी कवर करता है। इसमें 1 लाख से लेकर 3 लाख तक का पॉलिसी क्लेम मिलता है जिसकी अधिकतम अवधि 3 वर्ष तक होती है।

SBI arogya plus policy in hindi के फायदे:

  • यह प्लान 1 लाख से 3 लाख का आपातकालीन और ओपीडी पॉलिसी कवर प्रदान करता है।
  • इसमें आप के पास ऑप्शन होता है कि आप individual और family floater प्लान ले सकते हैं।
  • इस पॉलिसी को खरीदने के लिए कम से कम आयु 3 महीने और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा मातृत्व लाभ है। मातृत्व स्कीम के अंतर्गत महिलाओं की पूरी रकम यानी खर्च को कवर किया गया है यहां तक कि यदि यह क्लेम बच्चा होने के 9 महीने बाद भी किया गया हो।
  • इंश्योर्ड फैमिली या बीमित व्यक्ति के (60 और 90 दिन) का प्री और पोस्ट होपिटलाइजेशन का खर्चा यह पॉलिसी कवर करती है।
  • यानी कि बीमारी या भर्ती होने से 60 दिन पहले और 90 दिन बाद का खर्च कवर होता है।
  • घर पर इलाज और हॉस्पिटल में भर्ती होने दोनो ही स्थिति में मेडिकल क्लेम कर सकते हैं।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत कर में छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ें :- बढ़ती उम्र से छुटकारा चहाते हैं ? जानिए पतंजलि एंटी एजिंग क्रीम के फायदे

3. एसबीआई आरोग्य टॉप अप पॉलिसी – sbi arogya plus top up policy in hindi

Top up policy SBI हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी के अंतर्गत आने वाला एक अनोखा हेल्थ केयर प्लान है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह प्लान आपको इमरजेंसी दुर्घटना में सेवा प्रदान करता है। यदि आपकी हेल्थ पॉलिसी अचानक खत्म हो गई है और आप renew नहीं करा सके हैं तो यह आपको इमरजेंसी फंड जारी करता है।

एसबीआई आरोग्य टॉप अप पॉलिसी की विशेषताएं:

  • 1 लाख से 50 लाख तक का सम इंश्योरेंस अप्रत्याशित दुर्घटना के लिए कवर होता है।
  • 3 महीने से 65 वर्ष तक का अधिकतम प्रवेश आयु।
  • 1 वर्ष से 3 वर्ष तक का क्लेम टर्म प्रदान किया जाता है।
  • 55 वर्ष की आयु तक के लोगों के लिए किसी चिकित्सा परीक्षण की आवश्यकता नहीं है।
  • दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में ₹5000 तक एंबुलेंस खर्च का क्लेम उठा सकते हैं।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत कर छूट प्रदान करता है।

4. एसबीआई हॉस्पिटल डेली कैश इंश्योरेंस पॉलिसी – sbi hospital daily cash insurance policy in hindi

Sbi के हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में यह थोड़ा हटकर है जो 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक दैनिक नकद लाभ प्रदान करती है। यानी इसमें आपके रोजाना के खर्चे जैसे यात्रा खर्च, दवा खर्च, भोजन खर्च, आईसीयू खर्च, इत्यादि शामिल है। इस प्रकार यह पॉलिसी अन्य परंपरागत बीमा योजना से बहुत अलग है।

हॉस्पिटल डेली कैश इंश्योरेंस पॉलिसी की विशेषताएं:

  • SBI hospital daily cash policy में आपको 4 विकल्प मिलते हैं: ₹500, ₹1000, ₹1500, ₹2000
  • आईसीयू अस्पताल में भर्ती होने पर दैनिक खर्च से दोगुना कवर मिलता है।
  • यदि भर्ती होने की सीमा 10 दिन से अधिक हो जाए तो दैनिक खर्च से तीन गुना या ₹5000 (जो कम हो) कवर मिलता है।
  • 3 महीने के बच्चे और 18 से 65 वर्ष की उम्र तक इस स्कीम में प्रवेश कर सकते हैं।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत कर छूट प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें :- बिना जिम body builder जैसी बॉडी बनाने के 10 बेस्ट तरीके Body Kaise Banaye

5. एसबीआई क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी

Sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी (SBI health insurance plan in hindi) लिस्ट के अगला महत्वपूर्ण पॉलिसी है critical illness। क्रिटिकल इलनेस यानी कि बड़ी और गंभीर बीमारी जो काफी हद तक जानलेवा जो सकती है। एसबीआई का यह पॉलिसी 13 गंभीर बीमारियों को कवर करता है जिसमे 2 लाख से 50 लाख तक का बीमा राशि प्रदान करता है।

एसबीआई क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी के फायदे:

  • 13 बड़ी बीमारियो जैसे कैंसर, किडनी फेलियर, लकवा, कोमा, पूरा अंधापन, स्ट्रोक, इत्यादि में बीमा कवर प्रदान करता है।
  • अगर आपकी आयु 45 वर्ष या उससे कम है तो आपको पूर्व चिकित्सा रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • 1 से 3 वर्ष तक की पॉलिसी टर्म प्लान के रूप में कार्य करता है।
  • 2 से 50 लाख तक फुल मेडिकल क्लेम मिलता है।
  • पॉलिसी में प्रवेश करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम 65 वर्ष है।

6. आरोग्य संजीवनी पॉलिसी – arogya sanjeevani policy in hindi

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी एक व्यापक पॉलिसी है जिसमे अलग अलग बीमारियों का कवर एक साथ मिल जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको भर्ती होने के पहले और बाद में भी इलाज का सारा कवर मिलता है.

इसमें आयुष इलाज और मोतियाबिंद का भी इलाज कवर किया जाता है और अधिकतम ₹10 लाख तक कवर मिलता है। कुल मिलाकर इसमें आम आदमी की सभी मूलभूत जरूरतों का ख्याल रखा गया है.

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की विशेषताएं:

  • संजीवनी पॉलिसी में ₹50000 से 10 लाख तक का बीमा कवर मिलता है।
  • पॉलिसी खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष है।
  • आयुष योजना और कोरोना के कारण हुए खर्च भी इस बीमा में कवर होता है।
  • इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर बीमा भी इसमें कवर किया जा सकता है।
  • एंबुलेंस कवर में प्रति व्यक्ति ₹2000 तक बीमा कवर मिलता है।
  • नर्सिंग, कमरे का किराया, और बोर्डिंग खर्च भी कवर किए गए हैं (अधिकतम ₹5000)

7. एसबीआई ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी – sbi group health insurance policy in hindi

Sbi ग्रुप इंश्योरेंस प्लान भी प्रति व्यक्ति के साथ साथ पूरे परिवार के बीमा को कवर करता है। यह योजना अप्रत्याशित दुर्घटनाओं को भी कवर करता है जिसमे ₹1 लाख से 5 लाख तक की बीमा राशि मिलती है। यह स्कीम आपके चिकित्सा खर्च के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है और सम्पूर्ण परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

एसबीआई ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की विशेषताएं:

  • यह इंश्योरेंस पॉलिसी ₹1 लाख से ₹5 लाख तक का बीमा कवर देती है।
  • इंश्योर्ड फैमिली या बीमित व्यक्ति के (30 और 60 दिन) का प्री और पोस्ट होपिटलाइजेशन का खर्चा यह पॉलिसी कवर करती है। यानी कि बीमारी या भर्ती होने से 30 दिन पहले और 60 दिन बाद का खर्च कवर होता है।
  • इसमें इसमें मेडिकल प्रैक्टिशनर और स्पेशलिस्ट का खर्च भी कवर है।
  • 18 से 65 वर्ष की उम्र तक के व्यक्ति इस स्कीम में प्रवेश कर सकते हैं।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत कर छूट प्रदान करता है।

8. एसबीआई लोन इंश्योरेंस पॉलिसी

Loan insurance policy एसबीआई की ओर से एक अनोखी पहल है जिसमे बीमारी, व्यक्तिगत दुर्घटना, रोजगार छीनने के कारण, या लोन ना चुकाए जाने की स्थिति में हुए नुकसान का क्लेम किया जा सकता है।

इस स्कीम की कोई अधिकतम राशि नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर इसमें 1 करोड़ तक का क्लेम अलग अलग दुर्घटनाओं में दिया जा सकता है। यह स्कीम बेरोजगारी और आकस्मिक दुर्घटना को कवर करती है और पूरी तरह से इसे हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं कह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :- 101+ टाइम पास लड़कियों के मोबाइल नंबर लिस्ट online ladkiyon ka number

9. एसबीआई रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

Sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी में आखिरी लिस्ट में आता हैं sbi retail health insurance policy। इसमें अपनी आवश्यकताओं के आधार पर, कोई व्यक्ति एसबीआई हेल्थ रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत व्यक्तिगत योजना या फैमिली फ्लोटर प्लान का विकल्प चुन सकता है। बीमा राशि 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक चुनी जा सकती है।

एसबीआई रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की विशेषताएं:

  • कोई भी रोगी अस्पताल में भर्ती शुल्क जैसे कमरे का किराया, आईसीयू शुल्क बीमित राशि, इत्यादि कवर किया जाता है।
  • ₹1500 रुपये तक एम्बुलेंस खर्च की क्लेम किया जा सकता है।
  • 10 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए, चाइल्ड केयर बेनिफिट ₹500 रुपये प्रति बच्चा के प्रति पॉलिसी अवधि 30 दिन की सीमा है।
  • हर चार दावा-मुक्त वर्षों के लिए, अधिकतम ₹2500 रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य जांच का क्लेम लिया जा सकता है।
  • अस्पताल में भर्ती होने के बाद 60 दिनों के भीतर किए गए अस्पताल में भर्ती खर्चों का 10% तक कवर किया जाता है।

SBI हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कवर होता है ?

इससे पहले कि आप ऊपर बताये गए किसी पॉलिसी को खरीदें या पॉलिसी क्लेम से जुड़ा कोई कदम उठाये, ये जानना बेहद जरुरी है कि SBI मेडिक्लेम पॉलिसी में क्या क्या कवर होता है | चलिए डाल लेते हैं एक नज़र:

  • अस्पताल में भर्ती होने का शुल्क कमरा, बोर्ड और नर्सिंग खर्च और सेवा शुल्क सहित।
  • अस्पताल में भर्ती होने के 30 दिन पहले और 90 दिन बाद का खर्च (कुछ केस में 60 दिन)
  • इलाज के दौरान दवाइयों का खर्च, खाने रहने का खर्च, एम्बुलेंस का खर्च, यात्रा का खर्च।
  • पॉलिसी अवधि के दौरान उपरोक्त बिंदुओं के तहत सभी स्वीकार्य दावे – प्रति बीमारी/चोट प्रति दावा SI (sum insured) का 25% तक।
  • सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, कंसल्टेंट्स (टेलीकंसल्टेशन सहित), विशेषज्ञ द्वारा लिया जाने वाला शुल्क।
  • एनेस्थीसिया, रक्त, ऑक्सीजन, ओटी शुल्क, सर्जिकल उपकरण – प्रति दावा प्रति बीमारी/चोट का 40% तक खर्च।

निष्कर्ष

तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद भारत में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वालों की संख्या बहुत कम है। हालांकि कोरोना जैसी महामारी के बाद लोगों ने अलग अलग प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस की ओर रुख किया है जिसमे मुख्य रूप से sbi अरोग्य प्लस पॉलिसी (sbi arogya plus policy in hindi) है।

इस आर्टिकल में हमने 9 मुख्य एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (sbi health insurance plan in hindi) के बारे में चर्चा की। साथ ही हमने जाना sbi हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी की विशेषताएं और उनके फायदे। एक छोटी सी इंश्योरेंस की राशि आपके बहुत बड़े खर्चे को बचा सकता है। उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment