टांके कितने दिन में काटने चाहिए – दोस्तों, चोट या घाव जिससे शरीर में अधिक रक्त की मात्रा का रिसाव हो, या फिर सर्जरी के बाद डॉक्टर टांके लगाकर उस जगह को सुरक्षित करते हैं। अधिक बड़ा और गहरा घाव होने पर डॉक्टर अधिक संख्या में टांके लगाते हैं और इन टांको की देखभाल बहुत जरूरी है। जरा सी लापरवाही संक्रमण, घाव के सही होने के दिनों की संख्या बढ़ा सकती है।
चोट या सर्जरी की जगह पर लगाए गए टांकों के बारे में लोगों के बहुत सारे सवाल होते हैं जैसे टांके कितने दिन में काटने चाहिए (Tanke kitne din me katne chahiye) और गलने वाले टांके कितने दिन में ठीक होते हैं। इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों का जवाब मिलने वाला है।
साथ ही हम आपको बताएंगे आपको टांकों को देखभाल कैसे करनी चाहिए जिससे टांकों को नुकसान न पहुंचे और इन्हे जल्दी काट सकें। एक और बात ध्यान रखें कि टांके दो प्रकार के होते हैं, एक वह जो कुछ दिन बाद काटने पड़ते हैं और एक वह जो टांके गल जाते हैं। जानेंगे सब कुछ विस्तार से इस आर्टिकल में।
टांके कितने दिन में काटने चाहिए ?
टांके कितने दिन में गलते हैं या कितने दिन में काटने चाहिए ये टांकों के प्रकार पर निर्भर करता है। यदि आपका घाव हल्का है और बाहरी त्वचा पर है तो टांके 4 से 7 दिन में कटे जा सकते हैं। लेकिन यदि घाव गहरा है तो टांके काटने में 2 सप्ताह तक का समय लग सकता है।
जैसा कि हमने बताया कि टांके दो प्रकार के होते हैं – एक वे जिन्हे कुछ दिनों में कटवाना पड़ता है और दूसरे वे जो घुलनशील होते हैं और कुछ दिनों में खुद ही गल जाते हैं। घुलनशील टांके अधिकतर मुंह के अंदर के हिस्से या अंदरूनी हिस्से में लगाए जाते हैं।
यदि टांके घुटने, कोहनी, या शरीर के जोड़ वाले हिस्से में लगे हैं तो यह अधिक समय लेते हैं, ऐसे टांके काटने में 10 दिन से 2 सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि आपको खुद से कोई निर्णय नहीं लेना है कि मेरे टांके कितने दिन में कटेंगे बल्कि यह डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाएगा और डॉक्टर की उपस्थिति में नर्स के द्वारा ही टांके काटे जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – सील टूटने के बाद कितने दिन में जुड़ जाती है? यहां है पुरी और सही जानकारी
सर्जरी वाले टांके कब खोले जाते हैं ?
सर्जरी वाले टांके मुख्य रूप से गहरे घाव और महिलाओं में डिलीवरी के समय लगाए जाते हैं। इन टांको को कम से कम 15 दिन से 1 महीने बाद खोला जाना चाहिए, कुछ स्थितियों में इसमें 2 महीने का समय भी लग जाता है। टांके कब खोले जाने हैं इसका निर्णय डॉक्टर द्वारा उचित जांच के बाद ही लिया जा सकता है।
टांके कितने दिन में काटने चाहिए ? महिला की जब नॉर्मल डिलीवरी (normal delivery) संभव न हो तो डॉक्टर सर्जरी करके बच्चा पेट के द्वारा बाहर निकालते हैं। इसके लिए पेट में एक लंबा चीरा लगाया जाता है और बच्चे के सुरक्षित डिलीवरी के बाद डॉक्टर या स्पेशलिस्ट इसमें टांके लगाते हैं।
इस टांके के लिए अलग प्रकार का थ्रेड इस्तेमाल किया जाता है। कभी कभी डॉक्टर को नॉर्मल डिलीवरी होने पर भी टांके लगाने पड़ सकते हैं और ऐसा महिला की वजाइना में खिंचाव के कारण करना होता है। सर्जरी वाला टांका हो या नॉर्मल टांका, आपको शुरू के 48 घंटे विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जैसा कि नीचे बताया गया है।
इसे भी पढ़ें – लेप्रोस्कोपी के कितने दिन बाद पीरियड आता है : पूरी व सही जानकारी, फायदे और नुकसान
महिलाओं के डिलीवरी वाले टांके कितने दिन में काटने चाहिए ?
यदि बच्चा नार्मल डिलीवरी में न हो तो डॉक्टर द्वारा सिजेरियन डिलीवरी की जाती है जिसमे पेट में चीरा लगाकर बच्चे को निकाला जाता है और टांके लगाए जाते हैं। लेकिन कुछ केस में नार्मल डिलीवरी में भी टांके लगाने पड़ सकते हैं और टांको को काटने में 2 सप्ताह से 6 सप्ताह का समय लग सकता है और यह टांके कितने बड़े हैं, इस पर निर्भर करता है।
सिजेरियन डिलीवरी (Surgeon Delivery) में तो टांके लगते ही हैं क्योंकि इसमें पेट में चीरा लगाया जाता है लेकिन काफी बार नार्मल डिलीवरी में भी टांके लगते है। नार्मल डिलीवरी के वक्त वजाइना की दीवार हलकी छिल जाती है या आसान भाषा में कहें तो फट जाती है।
ऐसी स्थिति में भविष्य में वैजाइना के और अधिक फैलाव की संभावना रहती है जिससे दर्द और इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए डॉक्टर वजाइना में भी टांके लगाते हैं जो 2 हफ्ते में ठीक हो जाता है और टांका बड़ा लगा हो तो 3 हफ्ते भी लग सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए ? पुरी और दिलचस्प जानकारी
गलने वाले टांके कितने दिन में ठीक होते हैं ? मेरे टांके कब गलेंगे ?
गलने वाले टांके कब गलेंगे, यह लगाए गए टांको के प्रकार पर निर्भर करता है। लेकिन सामान्य तौर पर ज्यादातर टांके एक सप्ताह से 3 सप्ताह तक गल जाते हैं , अधिक गहरे टांके गलने में एक महीने या इससे अधिक समय भी लग सकता है। हालंकि आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए और खुद से कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। यदि आपको लगता है कि आप अब ठीक हैं लेकिन टांके नहीं गले हैं तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
मैं अपने टांको की देखभाल कैसे करूं ? How to take care of stiches ?
घाव कितना छोटा या बड़ा हो, या आपने सर्जरी करवाई है तो शुरू के 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं और आपको अपने टांको की देखभाल में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कोई भी डाउट है तो डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर करें और अपने टांको की देखभाल के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं :
- टांके और घाव के पास की जगह को साफ और सूखा रखें।
- पहले 24 से 48 घंटों के लिए, घाव को एक पट्टी से ढक कर रखें।
- 48 घंटे बाद आप दिन में 1 से 2 बार साबुन और पानी से घाव को धो सकते हैं लेकिन ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- यदि आपको लालिमा, सूजन, मवाद या रक्तस्राव , इत्यादि जैसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। ये इन्फेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।
- घाव को न खरोचें। इससे भी संक्रमण हो सकता है।
- ड्रेसिंग को नियमित रूप से बदलें। यदि पट्टी गीली या गंदी हो जाती है, तो इसे जल्द से जल्द बदलें।
- घाव को पानी में न लगाएं और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी से बचें।
नोट – टांको के साथ कोई छेड़छाड़ न करें और न ही इन्हे खुद से काटने या खोलने का प्रयास करें। इससे आपको इन्फेक्शन का डर रहता है और घाव के जल्दी पूरे में परेशानी हो सकती है।
निष्कर्ष
दोस्तों, आज के आर्टिकल में आपने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, जिसमे हमने बात की टांके कितने दिन में काटने चाहिए और गलने वाले टांके कितने दिन में ठीक होते हैं। यदि आपकी भी हाल ही में सर्जरी हुई है या दुर्भाग्यवश आपको चोट लगी है तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा। जितना जरुरी इलाज कराना है उतनी ही जरुरी टांको की देखभाल भी है। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।