शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं: जानिए शादी के बाद दूल्हा दुल्हन क्या करते हैं और 10 जरुरी टिप्स

शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं: शादी को लेकर excitement तो सभी में रहता है लेकिन वे इस बात से भी थोड़ा नर्वस रहते हैं कि शादी के बाद क्या होता है, शादी के बाद हनीमून कैसे करते हैं। ये सब सवाल हैं जो नवदम्पति के मन में शादी के बाद आते हैं खासकर जब आपकी arrange marriage हो तो।

जब दूल्हा दुल्हन शादी के बाद घर में दाखिल होते हैं तो सब कुछ नया नया सा लगता है। क्या शादी के बाद प्यार हो सकता है ?, शादी के बाद एक नया जोड़ा क्या करता है, कैसे रहता है, यही सब दिमाग में रहता है। आप किसी से पूछने में भी हिचकिचाते हैं लेकिन आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं हम। आज हम जानेंगे शादी के बाद लड़के क्या करते हैं और शादी के बाद दूल्हा दुल्हन क्या करते हैं।

हम आपको बताएंगे शादी के पहले दिन से क्या क्या होता है, लड़का लड़की क्या करते हैं, दूल्हा दुल्हन शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं। ताकि अगर आपकी शादी हो गयी है या होने वाली है तो आप बिल्कुल कम्फर्ट रहें और आपको किसी प्रकार की कोई घबराहट न हो।

अगर आपकी अभी शादी नहीं हुई है और शादी की तैयारियों में लगे हैं तो हमारा आर्टिकल शादी का न्यू और ट्रेंडिंग कार्ड मैटर जरूर पढ़ें।

क्या शादी के बाद प्यार हो सकता है?

शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं
Shadi Ke Bad Pyar Kaise Karte Hain

निश्चित रूप से शादी के बाद प्यार हो सकता है क्योंकि हर किसी को तो लव मैरिज नसीब नहीं होती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि जिनकी arrange marriage होती है वो प्यार नहीं करते हैं। शादी चाहे Love marriage हो या arrange marriage, जब प्यार बना रहेगा तो ही रिश्ता ठीक से चलता है।

यहाँ एक बात जानना बहुत जरुरी है कि दूल्हा दुल्हन का प्यार करना मतलब सिर्फ सैक्स करना ही नहीं होता है बल्कि प्यार करने के और भी तरीके होते हैं जिनसे रिश्ता हर दिन मजबूत बनता जाता है। जब दोनों में प्यार पनपता है तो ही शादी का मजा आता है। हम आपको ये भी बताएंगे कि शादी के बाद प्यार में पड़ने में कितना समय लगता है? पूरा आर्टिकल पढ़ें।

दूल्हा दुल्हन शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं? एक दूसरे को समय दें

शादी के बाद प्यार करने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए खासकर अगर आपकी शादी अरैंज मैरिज है तो। लड़का लड़की दोनों ही एक दूसरे के लिए अनजान होते हैं इसलिए प्यार को आगे बढ़ाने से पहले एक दूसरे को समय दें, समझें। हाँ, ये सच है कि पति पत्नी में एक प्रकार का सामाजिक दबाव होता है वो भी पहली रात का।

लेकिन आपने समाज को नहीं देखना है बल्कि अपने रिश्ते को संजोना है इसलिए सुहागरात के बजाये लड़का लड़की अपने आने वाले कल के बारे में बातचीत करें। दोनों की सहमति हो तो लड़का लड़की रोमांस भी कर सकते हैं लेकिन हम फिर कहेंगे जल्दबाजी में नहीं पहले प्यार होने दें और वो समय देकर ही होगा।

शादी के बाद लड़का क्या करते हैं? एक दूसरे का सम्मान करते हैं

शादी के बाद दूल्हा दुल्हन क्या करते हैं, यह बहुत ही वाजिब सवाल है जिसका जवाब हम देने वाले हैं। आप जबरदस्ती किसी के साथ प्यार नहीं कर सकते हैं। जहाँ सम्मान होता है वहां प्यार अपने आप ही हो जाता है इसलिए हम बोल रहे हैं एक दूसरे का सम्मान करें चाहे वह लड़का जो या लड़की।

यहाँ सम्मान करने का मतलब क्या है ? सम्मान करने का मतलब है एक दूसरे की बात सुनें, एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। छोटे छोटे मन मुटाव में एक दूसरे का साथ न छोड़ें। जब भी कोई निर्णय लें तो एक दूसरे की सहभागिता सुनिश्चित करें।

मतभेद हों लेकिन मनभेद नहीं

किसी भी रिश्ते में मन मुटाव होना बहुत ही आम बात है तो पति पत्नियों में भी हो जाती है लेकिन यदि आप जानना चाहते हैं शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं तो इस मन मुटाव को जल्दी सुलझा लें। मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है इससे प्यार बढ़ता ही है कम नहीं होता है।

लेकिन अगर रिश्ते में मनभेद हो जाए तो इसको सुलझाना बहुत मुश्किल हो जाता है। सुलझ भी जाए तो रिश्ते में खोट रहती है और लड़का लड़की कभी ठीक से एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। मनभेद न हो इसके लिए जरुरी है कि आप दोनों एक दूसरे की बात सुनें, एक दूसरे को इज्जत दें, सम्मान करें।

शादी के बाद दूल्हा दुल्हन क्या करते हैं? रोमांस करते हैं

शादी के बाद प्यार बढ़ाने के लिए दूल्हा दुल्हन रोमांस करते हैं जिससे उनका रिश्ता और भी मजबूत होता है। वैसे तो हर लड़का लड़की अपनी पहली रात को रोमांस की रात यानि सुहागरात के रूप में देखती हैं लेकिन कई कपल ऐसे भी होते हैं इसके लिए तैयार नहीं होते हैं।

निश्चित तौर पर सैक्स या रोमांस शादी का अहम् हिस्सा है लेकिन अगर आपके पार्टनर का मूड न हो तो जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यह समय दोनों के लिए महत्वपूर्ण और नया होता है इसलिए एक दूसरे के निर्णय का सम्मान करते हुए ही रोमांस करना चाहिए और तभी मजा भी आता है।

इसे भी पढ़ें – शादी के बाद बच्चा कैसे पैदा किया जाता है जानिये सरल भाषा में 

दूल्हा दुल्हन भरोसा बनाए रखें

लड़का लड़की शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं ये तो आपने जान लिया लेकिन एक बात और जान लें कि एक दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरुरी होता है। जिस रिश्ते और प्यार की नीव भरोसा होती है वो कभी नहीं टूटते हैं वरना अच्छे से अच्छा रिश्ता दरकने में टाइम नहीं लेता है।

हमारे पास बहुत सारे ऐसे केस आते हैं जहाँ ज्यादातर मामलों में लड़की कहती है कि उनके पति उस पर भरोसा नहीं करते हैं और उन पर शक करते हैं। ये भरोसा न होना ही रिश्ते को तोड़ देती है। इसलिए जरुरी है कि आप हर कीमत में एक दूसरे का साथ दें और भरोसा रखें। बाहर वालों की बात को सुनकर कोई फैसला न लें बल्कि एक दूसरे की बात सुने।

शादी के बाद लड़का क्या करता है ? उपहार देता है

शादी के बाद प्रेम बढ़ाने के लिए लड़का लड़की एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं जिससे खुशियां भी बढ़ती हैं। गिफ्ट का मतलब ये नहीं है कि आपको महंगी रिंग या घड़ियाँ देनी है, आप छोटे गिफ्ट जैसे फोटो फ्रेम, फूल इत्यादि भी दे सकते हैं। जो भी दें, प्यार से दें।

इसे भी पढ़ें – भाभी से हो गया है प्यार? जानिए भाभी को कैसे पटाएं और प्यार करें 

हो सकते आप घूमने भी जा सकते हैं पार्टनर के साथ जहाँ पर उन्हें उनकी पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ वक़्त बताएं, उनकी जरूरत और पसंद – नापसंद को समझें जिससे आपको गिफ्ट का चुनाव करने में आसानी रहेगी। अगर आपने ऊपर बताए गए सभी पॉइंट ध्यान से पढ़ें हैं तो आपको कोई मुश्किल नहीं होती है।

प्यार करने के लिए प्यार का इजहार करें

शादी होने के बाद यदि पति पत्नी में बॉन्डिंग अच्छी हो इसके लिए जरुरी है कि दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करें। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन Arrange मैरिज के बाद भी कुछ लोगों को बहुत जल्दी ही प्यार हो जाता है और ये बात भी है।

काफी बार या कहें अधिकतर समय में नवविवाहित दूल्हा दुल्हन को पहली ही नजर में प्यार हो जाता है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि वे एक दूसरे से प्यार का इजहार करने में शरमाते हैं। हम तो सलाह देंगे कि मौका मिलते ही आप सही समय पर प्रपोज कर दें। दो अनजान लोगों के लिए भले ही यह मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

शादी के बाद प्यार में पड़ने में कितना समय लगता है?

अरेंज मैरिज भले ही दो अजनबियों के बीच होती है लेकिन उनके बीच भी प्यार होता है। शादी के बाद प्यार में पड़ने में 2 दिन से 1 साल तक का वक्त लग सकता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक दूसरे को कितना समय देते हैं।

यदि हस्बैंड वाइफ एक दूसरे को समय देते हैं, एक दूसरे की बात सुनते हैं और समझते हैं, एक दूसरे की इज्जत  करते हैं तो शादी के बाद हफ्तेभर में प्यार हो सकता है। हमारे इस आर्टिकल में दिए गए सभी सुझावों पर अमल करें, आपको 2 दिन में प्यार हो जाएगा और शादी का लुफ्त भी उठा पाएंगे।

और हाँ, कभी कभी पहली नजर में ही प्यार हो जाता है और अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो तो शरमाएं नहीं, बिंदास बोल दें। यकीन मानिये बहुत ख़ुशी होगी।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, क्या आपको समझ में आया शादी के बाद प्यार कैसे करते हैं (Shadi ke bad pyar kaise karte hain), उम्मीद है पसंद ही आया होगा। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन क्या करते हैं या क्या करना चाहिए इसकी पूरी जानकारी हमने आपको दी है।

जो लोग यहाँ लड़का लड़की शादी के बाद सुहागरात कैसे करते हैं यह जानने के लिए आए थे उन्हें निराशा जरूर हुई होगी। लेकिन निराश न हों, सुहागरात से संबंधित एक अलग आर्टिकल हम जल्द ही लेकर आएँगे। ऐसे ही मजेदार आर्टिकल के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

 

Leave a Comment