स्त्री के मन को कैसे जाने : स्त्री के मन की बात जानने के 7 तरीके Stri ke man ko kaise jane

स्त्री के मन को कैसे जाने – दोस्तों, स्त्री ईश्वर द्वारा बनाई गई सबसे विचित्र रचना है जिसे समझना बहुत मुश्किल है। स्त्री एक समय में वातस्लय और प्रेम से भरपूर पार्वती है तो अगले समय काली का रौद्र रूप है। ईश्वर की बनाई इस रचना को ब्रह्मा विष्णु भी नहीं समझ पाए थे।

लेकिन इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने वाले हैं स्त्री के मन में क्या है कैसे जाने और स्त्री के मन को कैसे जाने (Stri ke man ko kaise jane). यह कोई जादू या मंत्र नही है, बस कुछ ऐसे तरीके हैं जो आपको स्त्री को समझने में मदद करेंगे और स्त्री के मन को पढ़ने में आप कामयाब हो पाएंगे।

स्त्री के मन को कैसे जाने

स्त्री का जीवन और मन रहस्यमयी जरूर हैं लेकिन कहते हैं कि स्त्री या महिला को प्यार से जीता जा सकता है। वही प्यार भरे तरीके आपको बताने वाले हैं और साथ में जानेंगे स्त्री पुरुष में क्या देखती है? और प्यार में क्या चाहती है स्त्री? तो चलिए शुरू करते हैं आज का इंटरेस्टिंग आर्टिकल।

स्त्री के मन को कैसे जाने ? स्त्री के मन की बात कैसे समझें

कोई कितना ही बड़ा दावा करे लेकिन उसके लिए स्त्री क्या चाहती है, यह समझना बहुत मुश्किल है। आप स्त्री को केवल और केवल प्यार से समझ सकते हैं या फिर खुद को इस स्त्री की जगह रख कर देखें कि यदि आप होते तो क्या करते ? स्त्री को समझने और काबू करने के लिए कुछ सरल उपाय आप कर सकते हैं।

उसकी बात ध्यान से सुनें

किसी भी स्त्री की मन की बात जानने के लिए जरूरी है आप उसकी बात को ध्यान से सुनें और समझें। जब तक आप ठीक से सुनेंगे नही , आप नहीं समझ पाएंगे कि लड़की के मन में क्या चल रहा है। आपको कुछ नहीं करना है, यदि आप स्त्री को ठीक से सुनेंगे तो स्त्री खुद ही अपने मन की बात आपके सामने प्रकट कर देगी।

लेकिन अधिकतर पुरुष अधीर होते हैं, वे जल्दी में रहते हैं और स्त्री की बात को सुनने और समझने के बजाय खुद ही बड़बड़ाने लगते हैं। इससे न तो पुरुष कुछ समझ पाता है और न ही स्त्री की बात पुरुष तक ठीक से पहुंच पाती है। इससे प्यार तो नहीं बढ़ता है लेकिन उसके उलट तकरार जरूर हो जाती है।

Stri ke man ko kaise jane ? उसकी आंखों को पढ़ें

कहते हैं कि आंखें सारी बातें कह देती हैं, वह बातें भी जो आप दूसरों से छिपाना चाहते हैं या किसी के सामने जाहिर नहीं होना देना चाहते हैं। खुशी, गम, दुख, हैरानी, महत्वकांक्षाएं, प्यार, कामोत्तजना, इत्यादि सभी इशारे आप स्त्री के आंखों का आकलन कर के कर सकते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि प्यार में क्या चाहती है स्त्री? तो आपको उसकी आंखों की गहराई को पढ़ना होगा। बातें सिर्फ मुंह की आवाज से नहीं बल्कि आंखों के इशारों से भी होती है। स्त्री प्यार के मूड में है या गुस्से के, ये आंखों को पढ़कर समझा जा सकता है।

लेकिन स्त्री की आंखों को कैसे पढ़ें ? कैसे जाने स्त्री क्या चाहती है ? कैसे स्त्री के इशारे समझें? इसके लिए कोई बात करने से पहले महिला की आंखों में आंखें डालकर देखें, उसे समझें, उसके बाद ही अपना मुंह खोलें, आपको सब समझ आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें – लड़की को करने का मन कब करता है ? जानिए सटीक जवाब 

महिला के इशारे को कैसे समझें? सम्मान दें

स्त्री के मन को जानने और स्त्री के इशारे समझने के लिए बहुत जरूरी है कि आप उसे उचित सम्मान दें। लड़की हो या स्त्री, उन्हें ऐसे लड़के बेहद पसंद आते हैं जो उनका सम्मान करते हैं, उनकी बातों को सुनते समझते हैं और उनकी कद्र करते हैं।

पैसा धन दौलत तो हर कोई अपने जीवन में कमा ही लेता है लेकिन सच्चा प्यार और सम्मान कमाना बहुत मुश्किल काम है। जब आप स्त्री को सम्मान देंगे तभी स्त्री आप पर भरोसा करेगी और आपसे प्यार भी करेगी। इसके बाद आपके लिए स्त्री के मन की बात समझना बहुत आसान हो जाएगा।

स्त्री के मन को कैसे जाने ? विश्वास पैदा करें

विश्वास के बल पर आप बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीत सकते हैं और विश्वास की कमी से बड़े बड़े रिश्ते भी पल भर में धराशायी हो जाते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं स्त्री पुरुष में क्या देखती है तो वह विश्वास है, विश्वास दोनों तरफ का, कितना आप उस पर करते हैं और कितना वो आप पर कर सकती है।

रिश्ते में गलतियां होना आम बात है लेकिन समय रहते उसे सुधारा जाए तो उस गलती की माफ़ी मिलना भी तय है। काफी बार सालों से साथ रह रहे पति पत्नी भी यह सवाल पूछते हैं कि पत्नी की मन की बात कैसे जानें ?ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों का एक दूसरे के ऊपर भरोसा नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें – स्त्री का कौन सा अंग नहीं देखना चाहिए ? जान लो वरना पछताओगे

अविश्वास की वजह से दोनों को लगने लगता है कि पति उससे कुछ छुपा रहा है और पत्नी उससे कुछ छुपा रहा है। यदि दोनों में विश्वास होगा तो दोनों बेझिझक एक दूसरे के साथ हर बात शेयर कर सकते हैं, तो फिर मन की बात जानने की जरूरत ही क्या है ? यह बात पति पत्नी पर ही नहीं बल्कि हर कपल लागू होती है।

स्त्री के मन में क्या है कैसे जानें ? चेहरा पढ़कर

जो व्यक्ति स्त्री का चेहरा पढ़ सकता है वह स्त्री के मन की बात आसानी से जान सकता है। लेकिन चेहरा पढ़ना इतना आसान काम नहीं है और बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं। स्त्री के इशारे और स्त्री के मन पढ़ने के लिए आपको उसे हाव भाव को समझना होगा। [स्त्री के मन को कैसे जाने]

कोई भी स्त्री खुश है या गुस्से में है वह उसके चेहरे पर साफ नजर आ जाता है। लाल और छोटी आंखें, सिकुड़े हुए होंठ, दांतों को पीसते हुए यदि कोई स्त्री आपके पास आती है तो समझ जाएं कि महिला का मूड अच्छा नहीं है। और ऐसे समय में आपको स्त्री से बहस नहीं करनी चाहिए बल्कि उससे प्यार से बात करनी चाहिए।


इसे भी पढ़ें – स्त्री की कामोत्तेजना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा Patanjali के नाम और काम

विवाहिता को पटाने का तरीका : जानिये एक दिन में विवाहित स्त्री को कैसे पटाए

लड़की पटाने के 10 सबसे शक्तिशाली वशीकरण मन्त्र | लड़की पटाने का मन्त्र


स्त्री पुरुष में क्या देखती है?

एक स्त्री को सच बोलने वाले, समझदार, ईमानदार, और रिश्ते की गहरी समझ रखने वाले पुरुष बेहद पसंद आते हैं। स्त्री पुरुष में ईमानदारी, सच्चाई और भोलापन देखती हैं और ऐसे पुरुषों को पहली नजर में ही दिल दे बैठती हैं। महिलाओं का सम्मान, उनकी बात सुनने समझने वाले पुरुष महिलाओं की पहली पसंद होते हैं।

कुल मिलाकर महिलाओं को सरल स्वभाव और ईमानदार पुरुष पसंद आते हैं। बात करें अगर लुक की तो यह हर महिला के लिए अलग अलग चॉइस हो सकती है। किसी महिला को लंबी दाढ़ी और बाल वाले लड़के पसंद आते हैं तो कुछ स्त्रियां क्लीन शेव वाले लड़कों को देखती हैं।

कुछ महिलाएं और लड़कियां अपनी हमउम्र के लड़कों पर ही फिदा होती हैं तो कुछ महिलाएं अपनी उम्र से कई बड़ी उम्र के पुरुषों को दिल दे बैठती हैं। लेकिन एक चीज हर महिला को पुरुष में पसंद होता है और वह होता है उसका पहनावा, जरूरी नहीं कि आप महंगे कपड़े पहने लेकिन पहनने का सलीका अच्छा होना चाहिए।

जो स्त्रियां हमेशा पराये पुरुषों को आकर्षित करने में लगी रहती हैं उनका क्या होता है ?

दूसरे पुरुषों को आकर्षित करने में गई हुई महिलाऐं अपना काम निकालने के लिए ऐसा करती हैं। जितना अधिक वह पराये पुरुष को आकर्षित करती हैं अपनी तरफ उतना ही आसानी से पुरुष उन्हें सहयोग करते हैं। ऐसी स्त्रियों का कुछ नहीं होता है, ये सब अपने अपने तरीके हैं जिंदगी जीने के।

कुछ महिलाऐं जहाँ दूसरे पुरुषों से बात भी नहीं करती हैं तो कुछ महिलाओं को दूसरे पुरुषों से बात करना बेहद पसंद होता है। समाज के लोगों को लगता है कि ऐसी स्त्रियां चरित्रहीन होती हैं लेकिन असल में हमेशा ऐसा नहीं होता है। सम्भव है कुछ महिलाओं का स्वाभाव ही ऐसा होता है।

वे खुले विचारों वाली होती हैं और उन्हें समाज की परवाह नहीं होती है लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता है कि उनका करैक्टर गलत है। ये तो हमारे समाज की ही नाकामी है कि वे आज भी महिलाओं को सिर्फ घर का सामान समझता है। हालंकि कुछ मामले इसके उल्ट भी होते हैं।

निष्कर्ष – स्त्री के मन को कैसे जाने

दोस्तों, आज के आर्टिकल में हमने बात की स्त्री के मन की बात को कैसे जानें (Stri ke man ko kaise jane) और महिला के इशारे को कैसे समझें? यह आर्टिकल उन पुरुषों के लिए बहुत कारगर है जो अपने पार्टनर, गर्लफ्रेंड, या पत्नी को समझना चाहते हैं और उसे खुश रखना चाहते हैं लेकिन नाकाम हो जाते हैं। उम्मीद है यह पोस्ट ऐसे पुरुषों की परेशानी दूर करने में सफल होगा।

Leave a Comment